श्योपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18 वाहनों पर कार्यवाही, ₹31500 जुर्माना वसूला, 40 बसों की जांच
श्योपुर। यातायात पुलिस द्वारा गुरूवार को दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक शहर के अलग अलग स्थानो पर विशेष चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहनो की चैकिंग करते हुए 18 वाहनो से 31500 रूपये का जुर्माना वसूल किया है। यातायात प्रभारी संजय राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर यातायात चैकिंग अभियान चलाया गया।