बेगूसराय: बेगूसराय के बड़ी बलिया पोखरिया में दबंगों ने दो युवक को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया पोखरिया में दबंगों ने दो युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।