बेगूसराय: अझौर के भरारी चौर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, हथियार के साथ 02 अपराधी गिरफ्तार
अझौर के भरारी चौर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है. इस दौरान 02 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर के भरारी चौर में मिनी गन फैक्ट्री एवं अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई हुई है.