उदवंत नगर: बेलाउर एक नंबर के पास बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर एक नंबर के समीप हथियार बंद बदमाशों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें दो लोगों को गोली लग गई है। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। इसके बाद जख्मी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर उदवंत नगर थाना पुलिस टीम भी जांच में जुट गई है।