घोसी: जहानाबाद में टॉप-10 कुख्यात अपराधी अजीत बिंद गिरफ्तार, SDPO ने दी जानकारी
जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 कुख्यात अपराधी अजीत बिंद को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से कई मामलों में फरार था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचा गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।