सांगानेर: जयपुर की सदर थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने ट्रेडीशनल हवेली में अवैध हुक्का बार पर छापेमारी की, 7 हुक्के और तंबाकू ज़ब्त
जयपुर के होटल ट्रेडिशनल हवेली में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का बार मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मौके से 7 हुक्के, हुक्का सामग्री और भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर जब्त किए। डीसीपी क्राइम संजीव नैन ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ट्रेडिशनल हवेली में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है।