पाटी: पाटी बस स्टैंड पर साले ने जीजा से की मारपीट, बहन को ससुराल न भेजने पर विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Pati, Barwani | May 7, 2026 पाटी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर विवाद हो गया। विवाद इतना भयानक रूप ले लिया कि साले ने जीजा से मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया। जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आई। मामले को देखते वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाया। इसके बाद अस्पताल से मिली प्रिएमलसी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया