धमदाहा: ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 15 स्थित शिशवा गांव के एक व्यक्ति की कटिहार जिले के कुर्सेला में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दिनेश यादव (56 बर्ष) के रूप में हुई है, जो शिशवा निवासी मुक्तिनाथ यादव के पुत्र थे।