औरैया: पारिवारिक विवाद में बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूसे, जीजा और साले के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई और राहगीर तमाशबीन बने रहे। मोहल्ला नारायणपुर में किसी पारिवारिक बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, वे रिश्ते मे