पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन नामजद समेत पांच पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित तेजबहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अभिषेक सिंह 26 मई की शाम करीब 6:30 बजे दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि जयपाल यादव के घर के पास कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी, मुकदमा दर्ज।