गुलाना: भाजपा अकोदिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संत रविदास जी की 650वीं जयंती और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन
अकोदिया। भारतीय जनता पार्टी अकोदिया मंडल पदाधिकारियों की मासिक बैठक मंगलवार दोपहर 3 बजे आयोजित हुई। बैठक में आगामी संत रविदास जी की 650वीं जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।