सहारनपुर: जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगबंधुओं से जुडे कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।