बहराइच: जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत मामले में उसकी पहचान हुई, वह बिहार का निवासी था
जिले के जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार को शव की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।