अनूपपुर: ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: जिला अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और RSETI में साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश पुलिस के "ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शासकीय जिला चिकित्सालय, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) परसवार में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में करीब 250 छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए ।