पेटरवार: पेटरवार में साइकिल-मोटरसाइकिल की टक्कर,CCTV में कैद,गोला निवासी गंभीर रूप से घायल
पेटरवार झारखंड ग्रामीण बैंक के सामने शनिवार को एक साइकिल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोला थाना क्षेत्र के सोटई गांव निवासी मनोज महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर से आ रहे व्यक्ति को भी सिर में चोटें आई हैं।यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।रविवार समय 11 बजे वीडियो सामने आया है।