छतरपुर नगर: किशनगढ़ के पास ऑटो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
किशनगढ़ के आगे ऑटो पलटने से लछीया अहिरवार जो दमोह जिले की जाने वाली है उनकी मौत हो गई,वहीं आधा दर्जन लोग घायल हुए, सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार जारी है। घायल धनीराम अहिरवार ने आज 21 अप्रैल दोपहर 1:30 बजे जिला अस्पताल में बताया कि किशनगढ़ के आगे ऑटो पलट गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए और एक की मौत हुई है।