कटेया: तेतरिया पुल के पास पुलिस ने वाहन जांच में कार से 157 लीटर विदेशी शराब बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार
कटेया कटेया थाना क्षेत्र के तेतरिया पुल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 157 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कार का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार