धनौरा: गजरौला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, डंडे के प्रहार से घायल ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
गजरौला। कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गढ़वाली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी समरपाल (55) पुत्र छोटे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब आठ दिन पहले उसके बेटे की बहू कविता और पड़ोसी विजय की पत्नी मुकेश।