बक्सर: बक्सर में जाम: वीर कुंवर सिंह सेतु पर 8 किमी तक फंसे ट्रक, यूपी जाने वाले वाहनों की थमी रफ़्तार
Buxar, Buxar | Jun 2, 2026 नगर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मंगलवार को पटना-बक्सर फोरलेन NH-922 पर गोलंबर से दलसागर तक करीब 8 किमी तक तीन लेन में ट्रक और बालू लदे ट्रेलर खड़े हैं। वाहनों की रफ्तार रात्रि से ही प्रभावित है। वीर कुंवर सिंह सेतु से यूपी जाने वाले वाहनों की धीमी गति ने हालात भयावह कर दिए हैं। गोलंबर से बाईपास रोड तक वाहनों की लंबी कतार है।