लखनपुर: ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग में ऑटो के किनारे बैठी युवती को बाइक सवार ने ठोका, पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग अंग्रेजी शराब दुकान के अमीप बुधवार की रात साप्ताहिक बाजार करके ऑटो में घर लौट रही युवती को बाइक सवार ने ठोक दिया जिसे युवती पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल युवती का नाम अनीता पिता जगेश्वर सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष जमगाव आमा डंड निवासी बताया जा रहा है।