मोहनिया: पीएनबी एटीएम कुदरा के पास एक युवक को चार बदमाशों ने पीटकर किया घायल, अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mohania, Kaimur | Jan 14, 2025 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कुदरा के पास एक युवक को चार की संख्या में रहे बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद घायल युवक के परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।