मोहनिया: मंसूरपुर से लापता हुए इस्लाम अंसारी का तीन दिन बाद भी नहीं चला पता, डीएसपी ने कहा- जांच जारी है
Mohania, Kaimur | Jan 13, 2025 कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर के गायब हुए इस्लाम अंसारी का 3 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। परिजनो द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जहां मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया पूरे मामले का पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंघाले जा रहे हैं बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा।