दुधि: थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र चेरो पुत्र लालजी चेरो उर्फ शीतल चेरो निवासी ग्राम अंजोरी (टोला कोल्हवा), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र है।