कन्नौज: कन्नौज के मोचीपुर गांव में 7 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया, घटना के बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के मोचीपुर गांव में सर्प दंश का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाला 7 वर्षीय ओमप्रकाश जो खेल रहा था तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार बालक को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। बच्चे की हालत में सुधार बताया गया है।