गढ़वा: गढ़वा बाजार समिति शौचालय में मिला केयरटेकर का शव, तीन दिन पहले ही आया था काम पर
Garhwa, Garhwa | May 25, 2026 गढ़वा शहर स्थित बाजार समिति परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शौचालय से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय जगतानंद झा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह एनर्जी इंटरनेशनल रांची कंपनी के तहत केयरटेकर के रूप में कार्य करने तीन दिन पूर्व ही बाजार समिति पहुंचे थे। घटना की जानकारी