जांजगीर: नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश राज्य से किया गया गिरफ्तार
जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक लक्की उर्फ लवकुश गोस्वामी को उत्तर प्रदेश राज्य से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी।