मंझनपुर: म्योहर के किशोर की गुमशुदगी बनी रहस्य, व्हाट्सएप चैट में खुद को किडनैपर बताने वाले ने परिजनों की बेचैनी बढ़ाई
करारी थाना क्षेत्र के म्योहर के किशोर की गुमशुदगी और कथित अपहरण की गुत्थी सुलझाने में पुलिस दिन-रात जुटी हुई है। इसी बीच किशोर के मोबाइल से सामने आए व्हाट्सएप चैट ने मामले को और अधिक रहस्यमय बना दिया है। वायरल हो रहे चैट में सामने वाले व्यक्ति ने खुद को किडनैपर बताते हुए ऐसे संदेश भेजे हैं, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।