मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में दबंगों द्वारा पीड़ित व उसके भतीजे के साथ की गई मारपीट, कार्रवाई ना होने पर पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
ग्राम सलेमपुर पढ़ीना निवासी सतीश कुमार पुत्र बदन सिंह ने मुख्यालय पहुंचकर कर SP कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके भतीजे श्याम मोहन के साथ दबंगों द्वारा मारपीट की गई थी जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। वही इसी को रंजिश मानते हुए पीड़ित के साथ भी बीती 3 जनवरी को घेर कर दबंगो ने पुनः मारपीट की और अब दबंग धमकी दे रहे है। पीड़ित ने आज SP से इस पूरे मामले को लेकर शिकायत की है।