सोजत तहसील के सोजत रोड थाना क्षेत्र के गुड़ागिरी में रहने वाली एक पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ सोजत रोड थाने में मामला दर्ज करवाया है । सोजत रोड थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की ओर से उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगो के खिलाफ मारपीट करने एवं दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है पुलिस दर्ज मामले की जांच कर रही है ।