पाटी: ग्राम नेवा में दीवार तोड़कर कोठी से चांदी उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात बरामद
Pati, Barwani | Jun 25, 2026 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम नेवा में बुला पिता बिसन के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये की चांदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी चांदी बरामद कर ली है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी जा रही है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा।