झाझा: तत्वाडीह तुरी टोला में भूमिहीनों को मिली जमीन पर कब्जा, अंचल कार्यालय पहुंचे पीड़ित ग्रामीण #jansamasya
Jhajha, Jamui | Jun 13, 2025 झाझा प्रखंड के तत्वाडीह तुरी टोला में बिहार भूदान कमेटी द्वारा भूमिहीन लोगों को दिए गए 50-50 डिसमिल जमीन पर कुछ लोगों का जबरन कब्जा किए जाने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार की दोपहर 12 अंचल कार्यालय झाझा पहुंचे। भगिया देवी, भीम तुरी, देवा तुरी व अन्य ने बताया कि उन्हें भूदान कमेटी ने मकान निर्माण के लिए जमीन दी थी, लेकिन कुछ लोग जेसीबी चलाकर दीवार बना रहे हैं और