झालरापाटन: झालरापाटन में मोहर्रम के 40वें दिन मुस्लिम समाज ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले ताजिए और जुलूस
झालरापाटन में मोहर्रम के 40वें दिन बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिए निकाले गए। यह आयोजन मुस्लिम समाज के तत्वावधान में किया गया।समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी मान्यताओं के अनुसार ताजिए बनवाए थे, जिन्हें मंगलवार रात को अलग-अलग मोहल्लों में चौकियों पर स्थापित किया गया।