वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने रविवार सुबह नौ बजे करीब दबिश देकर अभियुक्तों को उनके घरों से पकड़ा।