मध्य प्रदेश में अचानक एक बड़े फैसले से हड़कंप मच गया है! पंचायत राज संचालनालय भोपाल ने 18 मई को एक फरमान जारी कर प्रदेश के 5221 पेसा ग्राम सभा मोबिलाइजर्स को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया है। RGSA योजना खत्म होने का हवाला देकर लिए गए इस फैसले से हजारों परिवारों के सामने अचानक रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।