हिसार में लिव-इन पार्टनर की ह#त्या, आरोपी खुद पहुंचा थाने
हरियाणा के हिसार में लिव-इन में रह रही महिला पूजा की चा#कू मारकर ह#त्या कर दी गई। आरोपी बॉयफ्रेंड गौरव ह#त्या के बाद खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, "मैंने पूजा का खून कर दिया है। वह किसी और युवक के संपर्क में थी।"
पुलिस आरोपी को लेकर सूर्यनगर स्थित मकान पहुंची, जहां कमरे में महिला का श#व मिला। पुलिस ने मौके को सील कर श#व को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
क्या है मामला?
पूजा पिछले करीब 5 साल से गौरव के साथ लिव-इन में रह रही थी।
महिला की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसके तीन बच्चे हैं।
पहली शादी से दो बेटे, जबकि दूसरी शादी से एक बेटी है।
दूसरे पति से भी संबंध खराब होने के बाद वह गौरव के साथ रहने लगी थी।
आरोपी ने क्या बताया?
पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि पूजा पिछले 5-6 महीनों से किसी अन्य युवक के संपर्क में थी। इसी शक में उसने गले, पेट और पीठ पर चा#कू से कई वार कर उसकी ह#त्या कर दी। गौरव ई-रिक्शा चलाता है और करीब दो महीने पहले ही शिव कॉलोनी में किराये के मकान में रहने आया था।
महिला की मां का आरोप
पूजा की मां संगीता ने आरोप लगाया कि गौरव पूजा से गलत काम करवाता था। उन्होंने कहा कि पूजा से मिलने के बाद उसने कुछ ही दिनों में शिव नगर में मकान और प्लॉट खरीद लिया था तथा वह कई गैरकानूनी धंधों में शामिल है।
पुलिस की कार्रवाई
हत्या में इस्तेमाल चा#कू बरामद कर लिया गया है।
आरोपी गौरव पुलिस हिरासत में है।
पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
#hisar #nagarnigamhisar #citybignews #haryana #sirsa
Hisar, Hissar | Jul 2, 2026