जांजगीर: जांजगीर के विवेकानन्द स्कूल के 10वीं के छात्र लोकेश राठौर ने मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया
आज शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के विवेकानन्द स्कूल के 10वीं के छात्र लोकेश राठौर ने मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है और मैथ्स लेकर आगे JEE की पढ़ाई करना चाहता है. लोकेश की मां शिक्षिका है और मामा प्रोफेसर है. इस तरह घर और स्कूल में पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलने से छात्र लोकेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।