हाथरस: मिशन शक्ति अभियान और डायल 112 पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों, तीन माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों तथा डायल-112 पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।