हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में स्टेशन रोड में नाला किनारे कूड़ा डालकर लगाई जा रही आग, कूड़े से उठ रहे जहरीले धुएं से लोग परेशान
सुमेरपुर कस्बे का कूड़ा एमआरएफ केंद्र के बजाय सफाई कर्मी कस्बे के नालों के आसपास फेंककर उसमें आग लगा दे रहे हैं। जिससे कूड़े से उठने वाले जहरीले धुएं से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कूड़े का निस्तारण के लिए जब एमआरएफ केंद्र बना हुआ है, तो उसे इधर-उधर क्यों फेंका जाता है। मौजूदा समय में नगर पंचायत में सफाई के लिए एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों के साथ क