अरवल: सकरी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से विकलांग टेंपो चालक की मौत, गांव में मातम छाया
Arwal, Arwal | Mar 8, 2025 सकरी के पास सड़क हादसे में टेंपो चालक वीरेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। अस्लानपुर गांव के निवासी वीरेंद्र प्रसाद टेंपो में गैस भरकर शुक्रवार रात 11:00 बजे अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।