परिहार: बाया हाई स्कूल में निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग उठी
परिहार प्रखंड के बाया हाई स्कूल में बन रहे प्रयोगशाला भवन निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जन सुराज के नेता व पूर्व प्रत्याशी अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने स्थल निरीक्षण कर घटिया निर्माण सामग्री उपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ निर्माण कार्य का जायजा लिया, जहां ईंट और बालू की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार