सबलगढ़। नगर के श्री राम मंदिर परिसर में हर रविवार की तरह इस सप्ताह भी अग्रवाल समाज विकास समिति द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 160 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ प्राप्त किया।