गुना नगर: गणेशपुरा में पीड़ित परिवार को मिली पूर्ण सुरक्षा, गांव में फोर्स तैनात, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गश्त जारी
गुना में गणेशपुरा गांव में जमीन विवाद में किसान रामस्वरूप नागर की हत्या मामले में 28 अक्टूबर को आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा दी गई है गांव में फोर्स तैनात है आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग जारी है। ₹4 लाख आर्थिक सहायता की कार्यवाही की गई। परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण बच्चियों की शिक्षा स्पॉन्सरशिप योजना में शामिल के आदेश दिए।