धनौरा: मंडी धनौरा में खेल के मैदान पर किया कब्जा, एसडीएम की चेतावनी के बाद कराया गया कब्जा मुक्त
मंडी धनौरा ब्लॉक के कौराला गाँव में दो महीने से अधिक समय से चला आ रहा खेल मैदान का गतिरोध बुधवार को समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शैलेश कुमार दुबे की चेतावनी और त्वरित कार्रवाई के बाद खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। प्रशासन ने भूमि पर पिलर लगाकर तारबंदी भी करवा दी है, जिससे अब ग्रामीण युवाओं के लिए खेल का रास्ता खुल गया है।