बिंदकी: रतवा खेड़ा गांव में घर में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के रतवा खेड़ा गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे शैलजा देवी उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी रंजीत साहू अपने घर में करंट के चपेट में आ गई जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची।