सीतापुर: अमौरा गांव में गाली देने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 5 लोग हुए घायल
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के अमोरा गांव में गाली देने पर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी भी हुए थे घायलों को उपचार के लिए परसेंडी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते एक बच्चे और एक महिला को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार जारी है।