दादरी: सेक्टर-151 के समीप अज्ञात कार चालक ने गौवंश को मारी जोरदार टक्कर, नजदीकी पशु चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
नोएडा के सेक्टर-151 के समीप बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे गौवंश को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में गौवश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जाहिर की है।