दादरी: बिसरख थाना क्षेत्र में देर रात डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने देर रात बिसरख थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित निर्देशित किया है।