दादरी: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 2 तेज रफ्तार कारों में जोरदार टक्कर, चालक समेत 5 लोग घायल
ग्रेटर नोएडा स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में चालक समेत 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।