नरेला: रोहिणी में नकली Gold Flake सिगरेट के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
रोहिणी पुलिस ने नकली सिगरेट के अवैध कारोबार में शामिल 3 आरोपियों को पकड़ा। 4,71,500 नकली सिगरेट जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पुलिस ने 24 कार्टन और अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में सिगरेट बरामद की। जांच जारी है।