चित्तौड़गढ़ में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पर BCW में कार्य करने वाले मजदूरों ने जमकर विरोध किया है। मजदूरों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है। आपको बता दे की बिरला सीमेंट वर्क्स के बाहर गेट बंद करके मजदूर 3 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।